
सागर: केसली तहसील के ग्राम भुसौरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग बेटा सहित चार अन्य लोग झुलस गए। घायलों का इलाज सागर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।गांव निवासी 35 वर्षीय भीकम कुर्मी अपने परिवार के साथ खेत में रबी की फसल की थ्रेसिंग कर रहे थे।
इसी दौरान शनिवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया और आसमान में काले बादल छा गए। इससे पहले कि परिवार सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाता, तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में काम कर रहे लोगों पर गिर गई।बिजली की चपेट में आने से भीकम कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं उनके 12 वर्षीय बेटे सौरभ कुर्मी, 16 वर्षीय भांजी रोहणी कुर्मी, चचेरे भाई गोविंद कुर्मी और चाचा रामरतन कुर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय मौजूद राजकुमारी नामक महिला इस हादसे में सुरक्षित बच गईं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल निजी वाहन से जिला मुख्यालय सागर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद भीकम कुर्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चारों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
ये भी पढ़े – शराब दुकान के विरोध में उग्र हुआ प्रदर्शन: सागर जिले के खुरई में महिलाओं का आंदोलन
- sagar-district-lightning-strike-death-injury










