सागर जिला: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, चार घायल

सागर: केसली तहसील के ग्राम भुसौरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग बेटा सहित चार अन्य लोग झुलस गए। घायलों का इलाज सागर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।गांव निवासी 35 वर्षीय भीकम कुर्मी अपने परिवार के साथ खेत में रबी की फसल की थ्रेसिंग कर रहे थे।

इसी दौरान शनिवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया और आसमान में काले बादल छा गए। इससे पहले कि परिवार सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाता, तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में काम कर रहे लोगों पर गिर गई।बिजली की चपेट में आने से भीकम कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उनके 12 वर्षीय बेटे सौरभ कुर्मी, 16 वर्षीय भांजी रोहणी कुर्मी, चचेरे भाई गोविंद कुर्मी और चाचा रामरतन कुर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय मौजूद राजकुमारी नामक महिला इस हादसे में सुरक्षित बच गईं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल निजी वाहन से जिला मुख्यालय सागर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद भीकम कुर्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चारों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़े – शराब दुकान के विरोध में उग्र हुआ प्रदर्शन: सागर जिले के खुरई में महिलाओं का आंदोलन

  • sagar-district-lightning-strike-death-injury
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना