राशन व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डॉ. केपी यादव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सागर: नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव ने सागर संभाग की पहली समीक्षा बैठक में खाद्यान्न उपार्जन, भंडारण और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सागर सहित दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी और पन्ना जिलों में खाद्यान्न व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई।

पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे गुणवत्तापूर्ण राशन

डॉ. यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने, खराब अनाज के स्टॉक का जल्द से जल्द नियमानुसार निपटारा कराने और पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

बारिश में खाद्यान्न आपूर्ति प्रभावित न हो

समीक्षा के दौरान डॉ. यादव ने बारिश के मौसम में खाद्यान्न आपूर्ति प्रभावित नहीं होने देने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखने को कहा। उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र में चावल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए।

धान उपार्जन की तैयारियों की भी समीक्षा

आगामी धान उपार्जन को लेकर डॉ. यादव ने समय रहते 10 प्रतिशत अतिरिक्त बारदाने की मांग भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन कार्य से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने और जिन समितियों में अनियमितताएं सामने आई हैं, उन्हें उपार्जन कार्य से दूर रखने के निर्देश दिए। डॉ. यादव ने कहा कि खाद्यान्न उपार्जन से लेकर भंडारण और वितरण तक प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम किया जाना चाहिए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक निर्बाध रूप से पहुंच सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न जिलों में खाद्यान्न व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़े –  सागर में SDRF और पुलिस ने बचाई 9 जिंदगियां, उफनती गदेरी नदी के बीच सफल रेस्क्यू

 

  • sagar-dr-kp-yadav-ration-system-food-grain-review-meeting-strict-instructions
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल