सागर: हनुमान जयंती की शोभायात्रा में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत

सागर:  मध्यप्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस में लगे वाहन पर रखा भारी डीजे सिस्टम अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मकरोनिया क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जब जुलूस कृष्णा नगर में बंसल अस्पताल के पास से गुजर रहा था, तभी वाहन पर लगा डीजे सिस्टम असंतुलित होकर नीचे गिर गया।

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश: सागर जिले में युवा दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विवाह के परिधान में पाए गए शव

इस दौरान जुलूस में शामिल एक 15 वर्षीय किशोर उसके नीचे दब गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किशोर को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – सागर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हनुमान प्राकट्योत्सव में लिया भाग, हजारों श्रद्धालुओं ने की भागीदारी

  • sagar-hanuman-jayanti-procession-accident-teen-death
Brandwaani Desk

Brandwaani Desk

10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

सागर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हनुमान प्राकट्योत्सव में लिया भाग, हजारों श्रद्धालुओं ने की भागीदारी

सागर: मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार…

आगे पढ़ें
मध्य प्रदेश: सागर जिले में युवा दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विवाह के परिधान में पाए गए शव

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा