सागरछ गृह निर्माण मंडल की मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी का भूमि पूजन, 18 माह में तैयार होगी आधुनिक आवासीय योजना

सागर: मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा सागर शहर में विकसित की जा रही मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार को नई दिशा देगी। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को धर्मश्री कॉलोनी स्थित संविधान चौक के समीप आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि यह परियोजना सागर के आवासीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गृह निर्माण मंडल का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है। मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त आवासीय परियोजना के रूप में विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को किफायती दरों पर मकान और विकसित प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। शहरों में अधोसंरचना विकास, बेहतर आवासीय योजनाएं, निवेश को बढ़ावा देने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गृह निर्माण मंडल की यह परियोजना भी सागर शहर के विकास और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन ने की। ओम जैन ने बताया कि मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी का विकास 14.27 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। परियोजना के लिए 48.37 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति तथा 35.78 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़े – सागर में झाड़ियों में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत कुल 167 आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 49 एमआईजी-ए, 54 एमआईजी-बी, 31 एलआईजी-ए और 33 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के मकान शामिल होंगे। इसके साथ ही नागरिकों के लिए 94 विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें 11 एमआईजी-ए, 33 एमआईजी-बी, 25 एलआईजी-ए और 25 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के प्लॉट शामिल हैं।

ओम जैन ने कहा कि योजना के तहत तैयार किए जाने वाले मकानों और प्लॉटों की कीमतें आम नागरिकों की पहुंच को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण मंडल का प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर गुणवत्ता वाले आवास कम लागत में उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराई जाती है, तो भविष्य में सागर में इसी प्रकार की और आधुनिक एवं सुनियोजित आवासीय कॉलोनियां विकसित की जाएंगी, जिससे शहर के विस्तार को और गति मिलेगी।

मंत्री राजपूत ने गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मंडल द्वारा जनहित से जुड़ी आवासीय योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य शहरों में भी ऐसी आधुनिक कॉलोनियां विकसित की जाएंगी।

कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मेघा दुबे, पूर्व महापौर अभय दरे, संजीव दुबे, निकेश गुप्ता, विशाल खटीक, नीरज यादव, अनीता अहिरवार, चेतराम अहिरवार, नीलम अहिरवार, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, देवेंद्र फुसकेले, अनुराग प्यासी, अमर कुमार जैन, धर्मेंद्र खटीक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सागर शहर के लिए यह आवासीय परियोजना न केवल लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराने में सहायक होगी, बल्कि शहर के व्यवस्थित विस्तार और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास की नई संभावनाओं को भी बढ़ावा देगी।

ये भी पढ़े – सागर के सरईवन वाटरफॉल में 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था ललित

 

  • sagar-mangal-vihar-dharmashree-colony-housing-project-48-crore-govind-singh-rajput
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड/रामपाल कुशवाह की विशेष रि्पोर्ट: जिले में नए शैक्षणिक सत्र…

    आगे पढ़ें
    भिण्ड: ग्राम पंचायत सोनी का आकस्मिक निरीक्षण, सचिव-जीआरएस और सरपंच पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

    भिण्ड/मंगल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा