
सागर: जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत होगी। इस मौके पर ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। कलेक्टर संदीप जीआर ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाए और जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाए।
छात्रों को मिलेगे निशुल्क पाठ्यपुस्तकें
प्रवेश उत्सव के दिन विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी और स्कूलों में विशेष बालसभा का आयोजन होगा। साथ ही बच्चों के लिए विशेष मध्याह्न भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक कक्षा 1 से 8 तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बालसभा के दौरान अभिभावकों को गणवेश, छात्रवृत्ति, साइकिल और निशुल्क पाठ्यपुस्तक जैसी शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़कर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़े – सागर पुलिस ने अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़ किया, 564 लीटर जब्त
- sagar-new-academic-session-school-chalein-hum-campaign-launch









