सागर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिलें बरामद

सागर: महाराजपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस की सघन कार्रवाई

पिछले समय में महाराजपुर और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध वाहन चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास: प्रशासनिक सुरक्षा पर उठे सवाल

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में SDOP देवरी प्रकाश मिश्रा और थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने महाराजपुर और अन्य क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल 5 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 35(1)-E एवं 303(4) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस अब गिरोह में अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े – सागर के नौरादेही में सीएम का ‘नेचर बर्थडे’: चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत, बच्चों संग मनाया खास दिन

  • sagar-police-catches-interstate-bike-thief-5-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    One thought on “सागर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिलें बरामद”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना