सागर पुलिस में पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान, एसपी अनुराग सुजानिया ने लगाए नए पद के स्टार

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार जिला स्तर पर पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सागर में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कंधों पर नए पद के स्टार एवं पदचिह्न लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और जनसेवा के प्रति बढ़े हुए दायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सागर पुलिस की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। उन्होंने सभी को नए दायित्वों का निर्वहन पूरी कार्यकुशलता और पेशेवर दक्षता के साथ करते हुए आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे नए पद की गरिमा के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की कामना की।

ये भी पढ़े – बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए सागर से 15 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा रेलवे स्टेशन

  • sagar-police-promotion-ceremony-sp-anurag-sujania-new-stars-honour-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना