सागर पुलिस की संवेदनशील पहल, 4 घंटे की मशक्कत के बाद बिछड़े बुजुर्ग को सकुशल परिवार से मिलाया

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले में डायल-112, थाना गोपालगंज, पुलिस कंट्रोल रूम और सीसीटीवी शाखा की संयुक्त तत्परता से एक भटके हुए बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। करीब चार घंटे तक चले प्रयास, तकनीकी संसाधनों और पुलिस टीम की सूझबूझ के चलते बुजुर्ग की पहचान कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, डायल-112 को सूचना मिली कि जिला अस्पताल परिसर में एक बुजुर्ग काफी देर से भटक रहे हैं। वे परेशान थे और ऐसी भाषा में बात कर रहे थे, जिसे आसपास मौजूद लोग समझ नहीं पा रहे थे। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को सुरक्षित थाना गोपालगंज लेकर आई।

ये भी पढ़े – रात 3 बजे सुनसान सड़क पर मिली नाबालिग बच्ची, डायल-112 की तत्परता से बची जान; सागर पुलिस ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया

थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने स्वयं बुजुर्ग से बातचीत कर उनकी पहचान और निवास संबंधी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन भाषा अलग होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद आरक्षक दशरथ मालवीय और आरक्षक आनंद सिंधु बुजुर्ग को पुलिस कंट्रोल रूम लेकर पहुंचे, ताकि अन्य संसाधनों की मदद से उनकी पहचान की जा सके। पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी शाखा और पुलिस टीम ने लगातार बुजुर्ग से संवाद करने का प्रयास किया। काफी देर बाद पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग बंगाली भाषा बोल रहे हैं। भाषा की कठिनाई के बावजूद टीम ने प्रयास जारी रखे।

इसी दौरान बातचीत में बुजुर्ग ने “शनि मंदिर” शब्द का उल्लेख किया। इसे महत्वपूर्ण सुराग मानते हुए पुलिस ने शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शनि मंदिर क्षेत्र के दृश्य उन्हें दिखाए। संबंधित स्थान को देखते ही बुजुर्ग ने पहचान के संकेत दिए, जिसके बाद पुलिस उन्हें शनि मंदिर क्षेत्र लेकर पहुंची।

वहां पहुंचने के बाद बुजुर्ग ने अपने घर का रास्ता बताना शुरू किया। पुलिस टीम उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ी और अंततः उनके निवास तक पहुंच गई। जांच में पता चला कि उनके परिजन आर्मी अस्पताल में कार्यरत हैं और आर्मी क्षेत्र में रहते हैं। परिजन पिछले करीब चार घंटे से उनकी तलाश कर रहे थे, हालांकि उन्होंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

बुजुर्ग को सकुशल घर पहुंचते देख परिजनों ने राहत की सांस ली और सागर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस पूरे अभियान में डायल-112, एफआरवी स्टाफ, थाना गोपालगंज पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम और सीसीटीवी शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने भाषा की बाधा और पहचान संबंधी कठिनाइयों के बावजूद धैर्य, संवेदनशीलता और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए बुजुर्ग को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया।

ये भी पढ़े – जैसीनगर पत्नी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, केसली पुलिस ने चौका-सहजपुर के बीच दबोचा

  • sagar-police-reunites-lost-elderly-with-family-after-4-hour-search
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना