सागर में मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या और हत्या के प्रयास के फरार आरोपी गिरफ्तार; ₹10 हजार का इनामी आरोपी भी पकड़ाया

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में हत्या के मामले का 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी शामिल है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप और थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई।

हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को फरियादी प्रियांशु रजक निवासी इतवारी टौरी, चंद्रशेखर वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी कौशल साहू, रज्जू उर्फ सुंदर साहू, मदन साहू, सत्यम साहू और शुभम साहू ने एक राय होकर उस पर और उसके भाई प्राजुल रजक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

मामले में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 529/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी कौशल साहू (33 वर्ष) की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर तंत्र और लगातार पतारसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी कौशल साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। इस मामले के अन्य चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

हत्या के मामले में 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

दूसरे मामले में 21 मई 2026 को फरियादी ओम साहू निवासी गौड़ बब्बा चबूतरा, विवेकानंद वार्ड की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी यश सोनी, मन्नू सोनी, निशा सोनी, ओम अहिरवार, वेद सोलंकी और आर्यन आठया ने चाकू और अवैध कट्टे से हमला किया था। इस घटना में फरियादी के भाई मयंक साहू की गोली लगने से मौत हो गई थी।

इस मामले में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 556/2026 धारा 296(ए), 109(1), 103(1), 190, 191(1), 191(2) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों और दो अपचारी बालकों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी ओम अहिरवार (22 वर्ष), निवासी पुरख्याऊ टोरी, सूबेदार वार्ड की तलाश जारी थी। थाना मोतीनगर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी ओम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

फरार अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी

थाना मोतीनगर पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र, तकनीकी जांच और वैज्ञानिक विवेचना का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक लोकेश पटेल, उप निरीक्षक जय सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक अंशुल मिश्रा, आरक्षक श्रीकांत चौबे, आरक्षक चंदन बिल्थरे, आरक्षक हेर्मेंद्र सिंह एवं मधुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सागर पुलिस ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – सागर में 72 घंटे में खुला मंदिर चोरी का मामला, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

  • sagar-motinagar-police-arrested-murder-and-attempt-to-murder-absconding-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना