सागर की यामिनी मौर्य ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत पदक: ग्लासगो में बढ़ाया भारत का मान

सागर/ मनीष कुमार चौबे: मध्यप्रदेश के सागर की होनहार जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की एसेलिया टोपराक को कड़ी टक्कर दी, लेकिन गोल्ड मेडल मुकाबले में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा।

फाइनल तक शानदार सफर, गोल्ड से मामूली अंतर से चूकीं

यामिनी मौर्य ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में उनका सामना इंग्लैंड की शीर्ष जूडोका एसेलिया टोपराक से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन आखिर में यामिनी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

गोल्ड नहीं जीत पाने का रहा मलाल

सूत्रों के अनुसार, यामिनी को स्वर्ण पदक जीतने का पूरा भरोसा था। फाइनल के बाद उन्होंने अपने परिजनों से बातचीत में गोल्ड से चूकने पर निराशा जताई। परिजनों ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए रजत पदक जीतना भी बड़ी उपलब्धि है और आने वाली प्रतियोगिताओं में वह स्वर्ण पदक जरूर हासिल करेंगी।

संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पार्किंग, हॉकर्स जोन और ऑटो स्टैंड होंगे विकसित

सागर के पुरानी सदर क्षेत्र की रहने वाली यामिनी मौर्य ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच जूडो में अपनी पहचान बनाई। लगातार मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई और अब कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सागर में जश्न, बधाइयों का लगा माहौल 

यामिनी की इस उपलब्धि से सागर सहित पूरे मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है। उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यामिनी की इस सफलता को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Sagar’s Yamini Mourya Wins Silver Medal at Glasgow Commonwealth Games 2026
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

NH 46 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 7 गायों की मौत, आवारा गौवंश की समस्या फिर बनी चिंता

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के देहात थाना क्षेत्र में…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे