
सार
देवेश शर्मा|चित्रकूट में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी एवं युवा नेता सौरज पांडेय ने सेवा अभियान चलाया। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का संदेश लेकर कामतानाथ धाम पहुंचे सौरज पांडेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की और उन्हें वस्त्र सहित राहत सामग्री भेंट की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे और ‘माई की रसोई’ परिवार हर संभव मदद के लिए बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं।
विस्तार
मैहर। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट इन दिनों बाढ़ की स्थिति से प्रभावित है। संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए समाजसेवी एवं युवा नेता सौरज पांडेय, माई की रसोई मैहर के संचालक पंडित धीरज महाराज के सुपुत्र, सेवा भाव के साथ चित्रकूट पहुंचे।
सौरज पांडेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को वस्त्र सहित राहत सामग्री उपलब्ध कराई। बाढ़ के कारण कई परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों और जीवन-यापन को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। ऐसे समय में उनके बीच पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
सौरज पांडेय ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए कहा कि समाज में जो लोग सक्षम हैं, उन्हें संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चित्रकूट केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम की तपोभूमि है। ऐसे पवित्र स्थान पर आई आपदा के दौरान प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना सामाजिक और मानवीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास भले ही छोटा हो, लेकिन यदि इससे किसी बाढ़ पीड़ित परिवार के चेहरे पर राहत और उम्मीद की मुस्कान आती है तो यही सेवा का सबसे बड़ा उद्देश्य है।
इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए सौरज पांडेय का आभार जताया। राहत सामग्री और वस्त्र वितरण के इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सौरज पांडेय ने कहा कि ‘माई की रसोई’ परिवार आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करता रहेगा।
ये भी पढ़े – 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ ने संभाला प्रदूषित नदी को साफ करने का बीड़ा, हाथों से सफाई कर बना मिसाल
- sauraj-pandey-helps-chitrakoot-flood-victims-relief-material-clothes








