एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ युवा समाजसेवी सौरज पाण्डेय ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

मैहर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर आगमन पर युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता सौरज पाण्डेय ने एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान शहर में निकली रैली और स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले सौरज पाण्डेय ने घर-घर संपर्क कर मुख्यमंत्री के मैहर आगमन की जानकारी दी और लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इसके बाद उनके नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई, जिसमें करीब तीन दर्जन चार पहिया वाहन और बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन शामिल रहे।

रैली के दौरान ‘सौरज भैया जिंदाबाद’ और ‘मोदी-मोहन जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रैली कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयारियां कीं। स्वागत स्थल पर सौरज पाण्डेय की अगुवाई में एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया।

घर-घर संपर्क से वाहन रैली तक सक्रिय रहे सौरज

कार्यक्रम को लेकर सौरज पाण्डेय ने लगातार जनसंपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इसके बाद आयोजित वाहन रैली में भी वे कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय नजर आए। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, मैहर में कम उम्र के किसी युवा नेता द्वारा इतने बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने और जनसंपर्क अभियान चलाने को संगठनात्मक सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।

‘डबल इंजन सरकार ने मैहर को विकास की नई पहचान दी’

सौरज पाण्डेय ने कहा कि “डबल इंजन सरकार ने मैहर को विकास की नई पहचान दी है। मैहर की जनता मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उमड़ी है। मैहर का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा के साथ है और मैहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।” मुख्यमंत्री के स्वागत में हुए इस आयोजन के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

ये भी पढ़े –  मैहर: सौरज पाण्डेय की अगुवाई में देवीधाम गूंजा ‘मुख्यमंत्री मोहन यादव जिंदाबाद’ के नारों से

  • sauraj-pandey-welcomes-cm-mohan-yadav-maihar-rally-1000-bjp-workers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.27 लाख रुपये के साथ 13 जुआरी गिरफ्तार

    छतरपुर: सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर में गल्ला व्यापारी से लाखों की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप रोककर कट्टे की बट से किया हमला

    छतरपुर: जिले के भगवां थाना क्षेत्र में मटर बेचकर लौट…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम