मैहर: सौरज पाण्डेय की अगुवाई में देवीधाम गूंजा ‘मुख्यमंत्री मोहन यादव जिंदाबाद’ के नारों से

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर आगमन पर देवीधाम में उनका अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। माई की रसोई के संचालक एवं सेवक सौरज पाण्डेय की अगुवाई में लोगों ने कतारबद्ध होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और ‘सीएम मोहन यादव जिंदाबाद’ तथा ‘जय श्रीराम’ के नारों से देवीधाम गूंज उठा।

सौरज पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मैहर आना और जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देना ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मां शारदा के धाम में माई के लोक के प्रथम चरण का भूमिपूजन कर मैहर के विकास और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मैहर मां शारदा की पवित्र नगरी है, जहां मां सरस्वती के रूप में माई शारदा विराजमान हैं। धार्मिक महत्व के साथ-साथ मैहर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। यदि इन क्षेत्रों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाए तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

सौरज पाण्डेय ने कहा कि माई के धाम के अलावा आसपास मौजूद अन्य ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की जरूरत है। इससे मैहर की आय बढ़ने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि मैहर को एक उम्दा सोच, बेहतर योजना और पारदर्शी व्यवस्था के साथ विकसित किया जाए। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और मैहर को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिल सकती है। मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ नारे लगाए और मैहर के विकास को लेकर अपनी उम्मीदें जताईं।

ये भी पढ़े –  मैहर में 20 अगस्त को कांग्रेस का सद्भावना मार्च, सर्वधर्म सभा भी होगी

  • sauraj-pandey-welcome-cm-mohan-yadav-maihar-devidham-mayi-ke-lok-tourism
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल