शाहगढ़ पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला बिछड़ा 10 वर्षीय बालक, सोशल मीडिया और कंट्रोल रूम की मदद से हुई पहचान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले की शाहगढ़ पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए अपने परिजनों से बिछड़े एक 10 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की सक्रियता और समन्वित प्रयासों के चलते कुछ ही घंटों में बालक की पहचान कर उसके परिजनों का पता लगाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को शाम करीब 4 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नारवा क्षेत्र में एक छोटा बालक अकेला और परेशान हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही शाहगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम अंकित विश्वकर्मा पिता ग्यासी विश्वकर्मा, उम्र 10 वर्ष बताया। बालक जिला छतरपुर के ग्राम बमनौरा का निवासी निकला। हालांकि वह अपने घर का पूरा पता और परिजनों की जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था, जिससे उसकी पहचान और परिवार तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया।

बालक के परिजनों का पता लगाने के लिए शाहगढ़ पुलिस ने कंट्रोल रूम के सहयोग से व्यापक अभियान चलाया। बालक की फोटो आसपास के गांवों में भेजी गई। इसके साथ ही स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप ग्रुप और मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से उसकी जानकारी प्रसारित की गई। पुलिस की लगातार कोशिशों और सूचना तंत्र की मदद से बालक के गृह ग्राम और उसके परिजनों का पता लगाने में सफलता मिली। सभी आवश्यक सत्यापन प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शाहगढ़ पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम तथा डायल-112 स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्रवाई में एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि के निर्देशन में थाना प्रभारी संदीप खरे, कंट्रोल रूम प्रभारी आर के एस चौहान, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र चौबे तथा आरक्षक दिनेश, लखन, उमाशंकर, अरविंद, दुर्गेश एवं सैनिक राजाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। यह घटना अस्पष्ट है कि समय पर की गई न्यायिक और समन्वित प्रयास किसी भी परिवार को बड़ी परेशानी से बचा सकते हैं।

ये भी पढ़े – मोहन नगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमित सोनी गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में हुई थी अतुल जड़िया की हत्या

  • shahgarh-police-reunites-missing-10-year-old-boy-with-family-after-search-operation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका