शिवपुरी में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 21.80 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: शहर को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.80 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनियर-ईटमा रेलवे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।  पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मनोज कुचवंदिया (38) पुत्र रतनलाल कुचवंदिया, निवासी सहराना, मनियर, शिवपुरी के रूप में बताई।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी में दिनदहाड़े नर्स से ठगी: बदमाशों ने डराकर उतरवाए सोने के जेवर और ₹4 हजार नकद, पर्स लेकर फरार

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के लोअर की बाईं जेब से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 21.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 564/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके विरुद्ध पहले भी कई प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्मैक की सप्लाई कहां से होती थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने कहा कि शहर में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बाहर से आकर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को नशामुक्ति का संदेश, कोतवाली पुलिस ने दिलाई शपथ

 

  • shivpuri-smack-smuggler-arrested-21-80-grams-heroin-seized-worth-rs-4-20-lakh-under-ndps-act
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की भूख हड़ताल शुरू, ₹30 हजार करने की मांग

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड…

    आगे पढ़ें
    मध्य प्रदेश: ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

    बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि