शिवपुरी में युवक की मौत पर बवाल, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने थाने के सामने किया चक्का जाम

शिवपुरी। कुलदीप शर्मा| जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर परिजनों ने युवक का शव पिछोर थाने के सामने रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की पहचान राजकुमार लोधी पुत्र राम सिंह लोधी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसे खेत में दवाई डलवाने के बहाने घर से अपने साथ ले गए और वहां करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत के बावजूद हत्या का मामला दर्ज नहीं कर रही है।

पुलिस ने बताई अलग कहानी

वहीं पुलिस का कहना है कि राजकुमार डीजे बैंड के काम से जुड़ा था और डीजे वाहन में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए झांसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मर्ग कायम, जांच जारी

पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

  • shivpuri-family-stages-road-block-over-youth-death-demands-murder-case
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना