शिवपुरी में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने फहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री की तबीयत बिगड़ने से बदला कार्यक्रम

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: शिवपुरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। भोपाल से जारी कार्यक्रम के अनुसार शिवपुरी के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे शिवपुरी नहीं पहुंच सके। इसके बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सुबह 9:05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने संयुक्त परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद पुलिस सहित विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया और हर्ष फायर किया।

12 प्लाटून ने किया मार्च पास्ट

संयुक्त परेड में कुल 12 प्लाटून शामिल हुईं। परेड का नेतृत्व प्रोबेशनल डीएसपी नितिन धुर्वे ने किया, जबकि 2IC भानु प्रताप यादव ने परेड व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ लाइव प्रसारण

सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। इसके बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले में हुए विकास कार्यों और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को मिले लाभ का उल्लेख करते हुए जिले की उपलब्धियां बताईं और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विद्यार्थियों ने दीं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, प्रतिभागियों और अन्य कर्मियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। पूरे समारोह के दौरान पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। लोगों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में हत्या समेत 27 मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोनू जाटव गिरफ्तार, एक और वारंटी जीतू भी पकड़ा गया

 

  • shivpuri-independence-day-2026-collector-arpit-verma-flag-hoisting-prabhari-mantri-pradyuman-singh-tomar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आमाडाढी-जूरा को जोड़ने वाली नदी में तीन बालक डूबे, रातभर से तलाश जारी

    आमाडाढी/जूरा (देवेश शर्मा की रिपोर्ट): आमाडाढी और जूरा गांव को…

    आगे पढ़ें
    पिछोर में फिर रखी गई वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा, विधायक की चेतावनी के बाद भी नहीं थमा बिना अनुमति स्थापना का सिलसिला

    पिछोर/रानू परिहार की रिपोर्ट: तहसील पिछोर के ग्राम बूढौन में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात