मैहर में आवारा पशुओं का आतंक, सड़कों पर जमावड़े से बढ़ा हादसों का खतरा; नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: शहर की सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं के जमावड़े ने आम नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मैहर रेलवे ब्रिज क्षेत्र में अतिक्रमण, सड़कों पर सब्जी विक्रय और जगह-जगह बैठे आवारा पशु शहर की बड़ी समस्या बन चुके हैं।

कटरा बाजार, घंटाघर, स्टेट बैंक चौराहा, रीवा रोड, बाबा अलाउद्दीन चौक, अग्रसेन चौक, कटनी मोड़ सहित शहर की कई सड़कों और गली-मोहल्लों में आवारा पशुओं का जमावड़ा देखा जा रहा है। नागरिकों के अनुसार, सड़क पर बैठे या घूमते पशुओं के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। वहीं कुछ मामलों में ये पशु राहगीरों को भी चोट पहुंचा चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि शहर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और सड़कों पर घूम रहे पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। नागरिकों ने नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। लोगों का कहना है कि धार्मिक नगरी मैहर में बेहतर यातायात और स्वच्छ वातावरण के लिए प्रशासन को जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। शहरवासियों ने उम्मीद जताई है कि नगर पालिका प्रशासन जल्द ही आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करेगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़े – मैहर केंद्रीय विद्यालय में मासूमों की सुरक्षा पर सवाल, झाड़-झंखाड़ और फैले कबाड़ से बढ़ा खतरा; अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

 

  • maihar-stray-animals-road-problem-municipality-action-demand-cmo-president
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर डबरा में जश्न: विधायक सुरेश राजे बोले जनता ने लोकतंत्र की रक्षा की

    डबरा/ भरत रावत: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी…

    आगे पढ़ें
    दतिया उपचुनाव परिणाम पर कांग्रेस-सपा का भाजपा पर हमला, जनता के जनादेश को बताया बदलाव का संकेत

    भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन