किराना दुकान से ढाई लाख की चोरी का खुलासा: चोरी के पैसों से खरीदे मोबाइल, बैग और कपड़े; एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले की पोहरी पुलिस ने किराना दुकान से 2 लाख 50 हजार रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 17 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने चोरी के पैसों से खरीदे गए मोबाइल, बैग, कपड़े, जूते और अन्य सामान भी जब्त किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

24 अगस्त को हुई थी किराना दुकान में चोरी

जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 अगस्त 2026 को पोहरी किला रोड स्थित अशोक कुमार गुप्ता की किराना दुकान पर हुई थी। फरियादी अशोक कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 7 बजे दुकान खोलने के बाद वे पास स्थित मंदिर गए थे और इसके बाद कुछ समय के लिए अपने घर चले गए। जब वे वापस दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर और गल्ला खुला हुआ मिला। गल्ले में रखे 2 लाख 50 हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी की वारदात के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पड़ोसी दुकान के CCTV से मिला सुराग

प्राप्त जानकारी के अनुसार किराना दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, लेकिन आसपास की दुकानों के कैमरों की जांच की गई। पड़ोसी दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को दुकान के अंदर जाते और बाहर निकलते देखा गया। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान शुरू की। मामले में पोहरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत धारा 331(3) और 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर और साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी जांच के लिए साइबर सेल की भी मदद ली। 28 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मंशा उर्फ मनीष ठाकुर (30) निवासी ब्लॉक कॉलोनी, पोहरी को गिरफ्तार कर लिया।

17,200 रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदा सामान बरामद

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 17 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने चोरी के पैसों से खरीदा गया सामान भी जब्त किया है। बरामद सामान में शामिल हैं.. एक ओप्पो मोबाइल फोन, लाल, बैंगनी और सफेद रंग का बैग, दो जोड़ी कपड़े, एक जोड़ी जूते, एक एयरफोन पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की कुल कीमत करीब 43 हजार रुपये है।

अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस

पूछताछ के दौरान आरोपी मंशा ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी की रकम में से 12 हजार 500 रुपये बबलू उर्फ बाबा गोस्वामी, निवासी पोहरी को दिए थे। वहीं, शेष रकम लल्लू कुशवाह, निवासी भटनावर के पास होने की जानकारी दी गई है। पुलिस अब बबलू उर्फ बाबा गोस्वामी, लल्लू कुशवाह और मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी चोरी की रकम की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े –  खेत में मिली अज्ञात युवक की लाश, शरीर पर गहरे चोट के निशान; शिवपुरी पुलिस को हत्या कर कहीं और से शव फेंकने का शक

 

  • shivpuri-pohri-kirana-shop-2-5-lakh-theft-case-one-accused-arrested-mobile-clothes-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल