शिवपुरी: 10, 12 घंटे बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, सड़क पर लेट गए सरपंच, 3 घंटे तक चक्काजाम

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने रविवार सुबह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सरपंच अतर सिंह लोधी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुबह करीब 6 बजे सिरसौद-पिछोर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सरपंच सड़क पर लेट गए। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रास्ता देकर निकलने दिया।

सुबह करीब 9 बजे बिजली विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

रोज 10 से 12 घंटे बिजली कटौती का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से लोड सेटिंग के नाम पर प्रतिदिन 10 से 12 घंटे बिजली काटी जा रही है। रात के समय होने वाली कटौती से लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली जाने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं गर्मी और उमस के कारण लोग रातभर जागने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, हाल ही में अंधेरे के कारण एक महिला छत से गिरकर घायल भी हो चुकी है। इसके बावजूद बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

चक्काजाम की सूचना मिलते ही अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे से जारी प्रदर्शन समाप्त हुआ।

15 गांवों के लोग बिजली कटौती से परेशान

सरपंच अतर सिंह लोधी ने बताया कि क्षेत्र में एक घंटे बिजली देने के बाद अगले ही घंटे फिर कटौती कर दी जाती है। लोड सेटिंग के नाम पर की जा रही इस बिजली कटौती से सिरसौद सहित आसपास के करीब 15 गांवों के लोग परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। सरपंच ने आरोप लगाया कि सिरसौद से करीब 5 किलोमीटर दूर करैरा कस्बे में लोड सेटिंग के नाम पर इस तरह की बिजली कटौती नहीं की जाती, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली काटी जा रही है। इससे ग्रामीणों में भेदभाव की भावना पैदा हो रही है।

समस्या हल नहीं हुई तो फिर होगा चक्काजाम

यह भी पढ़े: इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने किया जोरदार स्वागत

बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हालांकि, सरपंच अतर सिंह लोधी ने चेतावनी दी कि यदि लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कटौती जारी रही तो ग्रामीण दोबारा सड़क पर उतरकर चक्काजाम करेंगे।

उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले भी सिरसौद के ग्रामीण बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।

  • Shivpuri Sirsod Villagers Protest 10-12 Hours Power Cut Chakka Jam
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

भोपाल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की भूख हड़ताल शुरू, ₹30 हजार करने की मांग

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड…

आगे पढ़ें
मध्य प्रदेश: ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि