शिवपुरी: वार्ड 38 में आवारा कुत्तों का आतंक, छात्रा पर हमला

शिवपुरी: शहर के शांति नगर स्थित वार्ड 38 में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामले में कोचिंग के लिए जा रही एक छात्रा पर अचानक कुत्तों का झुंड दौड़ पड़ा, जिससे घबराकर वह गाड़ी से गिर गई और घायल हो गई। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के समय छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद आवारा कुत्तों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुत्तों से बचने की कोशिश में छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह वाहन से गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं।स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड 38 की प्रियदर्शिनी कॉलोनी में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कई बार नगर पालिका और प्रशासन से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

निवासियों का आरोप है कि इलाके में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बच्चे, बुजुर्ग तथा छात्र-छात्राएं हमेशा डर के माहौल में निकलते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने और समस्या का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़े – शिवपुरी: बस स्टैंड के पास नाले में मिला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

  • shivpuri-ward-38-stray-dogs-attack-student
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में