भोपाल में मंदिर से भगवान लक्ष्मण का चांदी का मुकुट चोरी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल/ आदि मिश्रा: राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप श्री हनुमंत सेवा आश्रम मंदिर से भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा पर चढ़ा करीब 5 हजार रुपये मूल्य का चांदी का मुकुट चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रद्धालु बनकर मंदिर में पहुंचा, चुरा ले गया मुकुट

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच एक युवक श्रद्धालु बनकर मंदिर में पहुंचा। दर्शन करने के बहाने उसने भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा पर चढ़ा चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। शिकायत मिलने के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

उसी दिन हनुमान जी का हार भी चुराने का आरोप

एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 30 जुलाई को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने उसी दिन मंदिर से हनुमान जी का हार भी चोरी किया था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद कांग्रेस ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बालूरिया ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के ठीक बगल और वीआईपी मूवमेंट वाले इलाके में स्थित मंदिर से चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

मामले की जांच जारी

मंदिर के महंत नितेश कुमार शर्मा ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया। वहीं पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम शाहपुरा थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में भी दर्ज है। प्रारंभिक जांच में वह मानसिक रूप से असामान्य प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पार्किंग, हॉकर्स जोन और ऑटो स्टैंड होंगे विकसित

 

  • Silver Crown Stolen from Temple Near BJP State Office, Accused Arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना