
सिंगरौली: खनिज राजस्व वसूली के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4833 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 4681.05 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो करीब 96.86 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 600.96 करोड़ रुपये अधिक है।
वहीं ग्रामीण अवसंरचना एवं सड़क विकास कर के तहत 970 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 946.80 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो 97.61 प्रतिशत है। अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 289 प्रकरण दर्ज कर करीब 2.20 करोड़ रुपये की वसूली भी की है। इस उपलब्धि के साथ सिंगरौली जिला प्रदेश में अपनी शीर्ष स्थिति बनाए हुए है।
ये भी पढ़े – सिंगरौली में नेशनल हाईवे-39 पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार को बचाने में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
- singrauli-mineral-revenue-collection-record









