विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

त्योंथर (रीवा)/ अरविन्द तिवारी: त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनचौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

विधायक ने चौरा नानकर, नौढिया, बारी, बरछा, मोहगांव और ककरहा सहित कई गांवों का भ्रमण किया। जनचौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व और अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील

जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से सभी शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और कहा कि यदि किसी योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों से जुड़े विश्वास और आत्मीयता का है। क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

इस अवसर पर भाजपा रायपुर-सोनौरी मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच वेद प्रकाश मिश्रा, तुलाराम पाठक, कालीचरण मिश्रा, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा ‘गोपी’, पूर्व सरपंच गिरजा शंकर चौबे, विवेक तिवारी, मोहनलाल पाल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • teonthar-mla-siddharth-tiwari-held-janchaupal-listened-public-problems
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगे नए सुराग, कोड वर्ड से रची गई थी पूरी साजिश

पुणे: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चीनी ऐप बैन, ब्लूटूथ से बैटरी ऑफ कर लूटपाट की वारदातों पर रोक

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चीनी ऐप बैन, ब्लूटूथ से बैटरी ऑफ कर लूटपाट की वारदातों पर रोक

रोनाल्डो की पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में, क्रोएशिया का आखिरी मिनट का गोल रद्द होने पर बवाल

रोनाल्डो की पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में, क्रोएशिया का आखिरी मिनट का गोल रद्द होने पर बवाल

मध्य प्रदेश में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश

मध्य प्रदेश में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश

FIFA वर्ल्ड कप में बेल्जियम का दमदार कमबैक, सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह

FIFA वर्ल्ड कप में बेल्जियम का दमदार कमबैक, सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह

AI से बढ़ रही साइबर ठगी, 100 भाषाओं में लोगों को बना रहे शिकार; म्यांमार के स्कैम सेंटरों का खुलासा

AI से बढ़ रही साइबर ठगी, 100 भाषाओं में लोगों को बना रहे शिकार; म्यांमार के स्कैम सेंटरों का खुलासा