तहसीलदार के स्थगन आदेश के बावजूद जारी रहा निर्माण: शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

बल्देवगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: बल्देवगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम भेलसी में ग्राम पंचायत भवन के समीप स्थित शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि तहसीलदार न्यायालय, बल्देवगढ़ द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए स्थगन आदेश के बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी रहा। मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

5 फरवरी को जारी हुआ था स्थगन आदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार न्यायालय, बल्देवगढ़ ने शासकीय भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण के संबंध में 5 फरवरी को स्थगन आदेश जारी किया था। आदेश में थाना प्रभारी बल्देवगढ़, संबंधित हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक को निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने के निर्देश दिए गए थे।

बताया जा रहा है कि उक्त आदेश उसी दिन थाना बल्देवगढ़ को भी प्राप्त हो गया था। इसके बावजूद आरोप है कि निर्माण कार्य पूरी तरह नहीं रुका।

आदेश के बावजूद नए पिलर खड़े करने का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, अनावेदक जुगलकिशोर जानकी तनय कुटल्ला कुशवाहा द्वारा कथित तौर पर शासकीय भूमि पर नए पिलर खड़े कर निर्माण कार्य जारी रखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहना प्रशासनिक आदेशों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो स्थगन आदेश के बाद भी मुख्य मार्ग स्थित शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ता।

यह भी पढ़ें: CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

ग्रामीणों ने मांग की है कि न्यायालय के स्थगन आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए और शासकीय भूमि को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।

  • Tikamgarh Baldevgarh Government Land Encroachment Construction Despite Stay Order
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना