टीकमगढ़ में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

टीकमगढ़। जिले में अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज अमले ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अमरपुर के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। कार्रवाई कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध परिवहन में लिप्त पाए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज अमले ने जब्त कर लिया।

जब्त वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बड़ागांव धसान की अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी श्री कुलदीप जैन सहित श्री राजेश चढ़ार, श्री वीरेंद्र नायक, श्री पुष्पेंद्र खरे एवं श्री पुष्पेंद्र पायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों के लिए मददगार बनी डायल-112, समय पर अस्पताल पहुंचाया

 

  • tikamgarh-mineral-department-seizes-tractor-trolley-illegal-sand-transport-amarapur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल