4 करोड़ के निर्माण पर उठे सवाल: नई डामर सड़क हाथों से उखड़ी, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग PWD की करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क निर्माण परियोजना पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छिदारा से पुरैनिया भदाररा तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल और मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। नई बिछाई गई डामर की परत हाथों से उखड़ने का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

हाथों से उखड़ गई नई डामर की परत

ग्रामीणों द्वारा सामने लाए गए वीडियो में सड़क पर बिछाई गई नई डामर की परत को हाथों से उखाड़ते हुए दिखाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में डामर और गिट्टी का मिश्रण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। इसी वजह से सड़क की मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

4 करोड़ की लागत से बन रही सड़क

जानकारी के अनुसार, छिदारा से पुरैनिया भदाररा तक करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस परियोजना की लागत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़े: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, उज्जैन में की शयन आरती

सड़क के दोनों ओर शोल्डर नहीं बनाने का आरोप

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के साथ-साथ सड़क के दोनों ओर शोल्डर यानी पटरी का काम भी पूरा नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क के किनारे उचित भराव नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहेगा।

ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की है, लेकिन निर्माण कार्य में कथित लापरवाही के कारण जनता के पैसे का सही उपयोग नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विभाग और ठेकेदार का पक्ष सामने आना बाकी

इस पूरे मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार का पक्ष सामने नहीं आ सका है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने के बाद उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • Tikamgarh PWD Road Construction Corruption Allegations, Newly Laid Asphalt Road Crumbles in Palera
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना