
टीकमगढ़: शहर के चकरा तिगैला के पास शुक्रवार को शोरूम में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. चकरा तिगैला क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई.
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में शोरूम के अंदर रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गए. स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी भयंकर थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया. जिसके बाद दमकल टीम को बुलाया गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़े – छतरपुर ब्रेकिंग न्यूज: बमीठा थाना क्षेत्र के धमना गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मासूम बच्ची कुएं में गिरी
- tikamgarh-showroom-fire-chaos









