
उज्जैन: डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित तारामंडल परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, विद्वान और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्राचीन काल से खगोल विज्ञान और समय गणना का महत्वपूर्ण केंद्र भी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उज्जैन को वैश्विक स्तर पर “टाइम कैपिटल” के रूप में विकसित करने और इसे आधुनिक विज्ञान एवं शोध का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उज्जैन में निर्मित विज्ञान केंद्र का भी लोकार्पण किया, जिसे लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
यह केंद्र विज्ञान प्रदर्शनी, साइंस गैलरी, आउटडोर साइंस पार्क और छात्रों के लिए नवाचार गतिविधियों की सुविधाओं से सुसज्जित है।सम्मेलन में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, खगोल विज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान को जोड़ने पर विशेष चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सहित कई प्रमुख अतिथि भी शामिल हुए।
ये भी पढ़े – बांकुरा में गरजे सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा के पक्ष में किया जनसमर्थन का आह्वान
- ujjain-cm-mohan-yadav-inaugurates-mahakal-master-of-time-conference









