उज्जैन: कनाडा में हुई दुखद घटना के बाद स्वर्गीय गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर पहुंचा, परिवार में शोक

उज्जैन: कनाडा में हुई दुखद घटना के बाद उज्जैन निवासी स्वर्गीय गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गृह नगर उज्जैन लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने स्व. मनोचा के निवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य रखने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार ने भारत सरकार से अनुरोध किया था, ताकि स्व. गुरकीरत मनोचा के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।उल्लेखनीय है कि उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे और वहीं 14 मार्च को एक विवाद के दौरान हुए हमले में उनकी मृत्यु हो गई थी।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़े – उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

  • ujjain-gurkirat-singh-manocha-body-arrives-after-canada-incident
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

    उज्जैन: डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित तारामंडल परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर…

    आगे पढ़ें
    रतलाम में युवक की आत्महत्या: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान फांसी लगाकर की खुदकुशी

    रतलाम/मध्यप्रदेश: पीएंडटी कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा