उमरिया जिला: चंदवार जंगल में मिला बाघ का क्षत-विक्षत शव; वन विभाग में हड़कंप

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: जिले में एक बाघ का क्षत-विक्षत शव मिलने से वन विभाग और वन विकास निगम में हड़कंप मच गया। मामला चंदवार के जंगल का बताया जा रहा है, जहां सोमवार को झाड़ियों के बीच बाघ का शव पड़ा मिला।

ये भी पढ़े – उमरिया: पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 24 घंटे में चार गिरफ्तार, एक अभिरक्षा में

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया परियोजना परिक्षेत्र के चंदवार बीट के पी-111 राजस्व क्षेत्र में स्थानीय कर्मचारियों को झाड़ियों में बाघ का शव दिखाई दिया। शव की हालत काफी खराब होने के कारण मौत के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका।सूचना मिलते ही वन विभाग और राज्य वन विकास निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और आसपास के इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी गई। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शिकार से जुड़े सुराग मिल सकें।

उमरिया परियोजना मंडल के संभागीय प्रबंधक अमित पटौदी ने बताया कि टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक बाघ का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।घटना के बाद वन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगलों में भी सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़े – उमरिया: महुआ बीनते समय ग्रामीण का सामना बाघ से, वन विभाग सतर्क

  • umaria-chandwar-forest-tiger-carcass-discovery-forest-department-alert
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना