दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल, उमिता राहुल सिंह की पोस्ट चर्चा में

भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद संगठन के भीतर असंतोष के संकेत सामने आने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर संगठन की कार्यशैली और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी चर्चा

उमिता राहुल सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जब कार्यकर्ताओं की जगह अधिकारी यह कहें कि हमारी पहुंच ऊपर तक है, तब परिणाम विपरीत ही आएंगे।” उनके इस बयान को दतिया उपचुनाव के परिणामों के बाद भाजपा संगठन के भीतर उभर रही नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का संकेत?

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उमिता राहुल सिंह ने इशारों-इशारों में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और अधिकारियों को अधिक महत्व दिए जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है।

भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल भाजपा की ओर से उमिता राहुल सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प

 

  • umita-rahul-singh-post-after-datia-bypoll-loss-sparks-bjp-debate
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना