
भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चुनाव परिणामों के विश्लेषण के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति हार के कारणों की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी।
दो वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा द्वारा गठित समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को शामिल किया गया है। दोनों नेता चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर हार के कारणों का विस्तृत विश्लेषण करेंगे।
रिपोर्ट के आधार पर बनेगी आगे की रणनीति
समिति अपनी रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपेगी। माना जा रहा है कि रिपोर्ट में सामने आने वाले निष्कर्षों के आधार पर संगठन भविष्य की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक बदलावों पर निर्णय ले सकता है।
यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प
- bjp-forms-two-member-panel-to-review-datia-bypoll-defeat








