योगी सरकार का बड़ा विजन: 2030 तक यूपी में बनेगी 2 गीगावाट से अधिक अतिरिक्त डेटा सेंटर क्षमता, सीएम ने दिए एडवांस AI और ग्रीन डेटा सेंटर नीति बनाने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2030 तक राज्य में 2 गीगावाट से अधिक अतिरिक्त डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उनका कहना है कि आने वाला समय डेटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल अवसंरचना पर आधारित होगा, इसलिए यूपी को इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

यह समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2021 के तहत की गई, जिसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नई नीति को निवेशकों की जरूरतों के अनुसार और अधिक आकर्षक, व्यावहारिक और समयानुकूल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नई नीति में AI आधारित डेटा सेंटर, ग्रीन डेटा सेंटर, तेज़ मंजूरी प्रणाली, मजबूत बिजली आपूर्ति और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऐसे डेटा सेंटर विकसित किए जाएं जो न केवल पारंपरिक सर्वर क्षमता बढ़ाएं बल्कि उच्च स्तरीय AI कंप्यूटिंग क्षमता भी प्रदान करें। इसके लिए विशेष प्रोत्साहन नीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कंपनियां एडवांस टेक्नोलॉजी वाले डेटा सेंटर पार्क स्थापित करें। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2021 के तहत पहले 900 मेगावाट क्षमता और लगभग 30 हजार करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य रखा गया था। अब तक राज्य में 21,342.90 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं और कई कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 6 डेटा सेंटर पार्क और 2 इकाइयां कार्यरत हैं, जबकि 644 मेगावाट क्षमता पर काम जारी है।

सरकार के अनुसार वर्ष 2026 तक भारत की कुल डेटा सेंटर क्षमता में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 8 से 9 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। यह राज्य के लिए डिजिटल निवेश के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। बैठक में यह भी बताया गया कि कई बड़ी कंपनियां पहले से ही उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं। इनमें हीरानंदानी ग्रुप, एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स, अडानी ग्रुप, एसटी टेलीमीडिया, एसकेवीआर सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, वेब वर्क्स और सिफी जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही हैं।

इसके अलावा, भविष्य के लिए बड़ी निवेश संभावनाएं भी सामने आई हैं। लगभग 5,410 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स में करीब 4.90 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें एएम ग्रीन, ट्राइफैक्टा कॉनेक्स, एस्सार, ग्रू एनर्जी, गोल्डन स्टेट कैपिटल, मैपलेट्री, सीटीआरएल-एस और एनएक्स्ट्रा जैसी कंपनियां शामिल हैं। ये परियोजनाएं नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और सीतापुर जैसे शहरों में विकसित की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि डेटा सेंटर विकास को केवल नोएडा या एनसीआर तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे पूरे राज्य में फैलाया जाए। इससे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी डिजिटल निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास के अवसर बढ़ेंगे। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं के लागू होने से उत्तर प्रदेश देश का एक प्रमुख डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर हब बन सकता है, जिससे आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन संभव होगा।

ये भी पढ़े – योगी सरकार की बड़ी पहल: उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 पर समीक्षा, नवाचार और रोजगार सृजन पर जोर

  • up-government-target-2-gigawatt-data-center-capacity-by-2030-cm-yogi-ai-green-data-policy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना