अमेरिका का आतंक पर बड़ा प्रहार, AQIS डिप्टी आतिफ याह्या गौरी पर 10 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ रुपये का इनाम घोषित

वाशिंगटन डी.सी:  अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या गौरी पर 10 मिलियन डॉलर (लगभग 84 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया है।यह घोषणा अमेरिकी विदेश विभाग के “Rewards for Justice Program” के तहत की गई है।

विभाग के अनुसार आतिफ याह्या गौरी AQIS का वरिष्ठ आतंकी नेता है और संगठन की गतिविधियों, नेटवर्क विस्तार और ऑपरेशनल प्लानिंग में अहम भूमिका निभाता रहा है।अमेरिकी बयान में कहा गया है कि यह इनाम उस व्यक्ति या समूह को दिया जाएगा, जो गौरी के ठिकाने, नेटवर्क, फंडिंग या उसकी गतिविधियों से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़े – विदेश मंत्री जयशंकर ने UNGA अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक से की मुलाकात, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

अमेरिका ने इसे वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति का हिस्सा बताया है। AQIS का गठन 2014 में अल-कायदा नेतृत्व द्वारा दक्षिण एशिया में किया गया था और इसे 2016 में अमेरिका ने विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था।

इस संगठन का नाम कई हमलों और आतंकी गतिविधियों से जोड़ा जाता रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और यह कदम अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ये भी पढ़े – तेल बाजार में भूचाल: UAE ने OPEC और OPEC+ से बाहर निकलने का लिया बड़ा फैसला, 1 मई 2026 से लागू

  • us-announces-10-million-reward-on-aqis-deputy-atif-yahya-ghouri
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    पूर्वी तुर्किए में 5.5 तीव्रता का भूकंप: 10 किमी गहराई में था केंद्र, तेज झटकों से सहमे लोग

    पूर्वी तुर्किए में गुरुवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना