अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह का आयोजन कल, मुख्यमंत्री करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान और उनके बढ़े हुए मानदेय वितरण के लिए 17 मई को पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंशकालिक अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय वितरण का शुभारंभ करेंगे।

यह कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित होगा और इसका सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया जाएगा, जहां समानांतर रूप से जिला स्तरीय आयोजन भी होंगे। सरकार द्वारा पहले जारी शासनादेश के तहत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया था, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुका है।

इस अवसर पर सभी जनपदों में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए और बड़ी संख्या में अंशकालिक अनुदेशकों, शिक्षकों तथा आमजन की भागीदारी हो। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जनप्रतिनिधियों के संबोधन भी आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े – गोमाता से खेती में ‘जीन क्रांति’ की तैयारी: IIT कानपुर की तकनीक से 15 गुना असरदार ऑर्गेनिक खाद, यूपी बनेगा मॉडल स्टेट

  • uttar-pradesh-part-time-instructors-honor-ceremony-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू