
शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत ग्राम डोंगा, पंचायत गताझकलुई के ग्रामीणों ने कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कर पिछले तीन से चार महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं, जिससे कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देने का आरोप
शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंट्रोल के कर्मचारी बल्लू यादव, भूरा यादव और संबंधित अधिकारी राशन आने की बात कहकर हितग्राहियों से अंगूठा लगवा लेते हैं, लेकिन राशन का वितरण नहीं करते।
कम राशन देने का भी लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान सेल्समैन खेरू यादव निर्धारित मात्रा के बजाय केवल 15-15 किलो राशन दे रहा है, जबकि पात्र हितग्राहियों को 35 किलो राशन मिलना चाहिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि राशन सामग्री दुकान के बजाय घर पर रखी जाती है।
उच्च स्तरीय जांच की मांग
ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।
यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प
- villagers-allege-no-ration-for-three-months-seek-collector-action-shivpuri








