भोपाल मेट्रो: लेट हो गया ‘ब्लू-आरेंज लाइन’ का काम, मुआवजे के बाद भी रुका काम !

भोपाल में वैसे भी काफी देर से मेट्रो चलनी शुरू हुई है. लेकिन अभी भी कई काम अटके हैं. मेट्रो रेल के चेंजओवर क्रॉसिंग स्टेशन की राह में 36 आरा मशीनें बाधक बन रही है। स्थिति ये कि इनके लिए एयरपोर्ट के पास रातीबड़ में करीब 12 एकड़ क्षेत्रफल में आठ करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य किया गया है, लेकिन मशीनें शिफ्ट नहीं हुई। पुल पातरा व पुल बोगदा के बीच ये मशीनें हैं। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अफसरों का कहना है, कलेक्टर के माध्यम से करीब पांच करोड़ रुपए का मुआवजा भी दिया गया, बावजूद इसके काम शुरू नहीं होने दिया जा रहा है।

आरा मशीनों की वजह से मेट्रो की ऑरेंज और ब्लू लाइन जंक्शन का काम एक साल लेट हो गया है। प्रशासनिक व मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से जुड़े अफसरों का कहना है कि चर्चा का एक लंबा दौर हो चुका है। अब बलपूर्वक हटाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए अंदरूनी तौर पर बैठक हो चुकी है। पुलिस प्रशासन बल के साथ यहां आरा मशीनों को हटा दिया जाएगा।

कलेक्टर ने एक सप्ताह का दिया था समय

आरा मशीनों की शिफ्टिंग को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठकों का दौर चल रहा है। आरा मशीन संचालकों से चर्चा की जा रही है और उनकी मांग के अनुरूप शिफ्टिंग की योजना भी बनाई जा रही है, लेकिन शिफ्टिंग शुरू नहीं होने दी जा रही। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने अपनी टीम को एक सप्ताह में मशीनें शिफ्ट करने का कहा था, लेकिन एक माह का समय गुजर गया, कुछ नहीं हुआ। यहां एक बार आग लग चुकी है, लेकिन अब फिर से यहां नया निर्माण भी कर लिया। जाहिर है, आरा मशीन संचालक यहां की जगह छोडऩे को तैयार नहीं है।

  • Related Posts

    बुरहानपुर: NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मॉल की बड़ी स्क्रीन पर दिखाया राहुल गांधी का आंदोलन

    बुरहानपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस…

    आगे पढ़ें
    सीहोर में मानसून मेहरबान: आष्टा में 2 इंच से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

    सीहोर जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान