रिटायरमेंट से पहले ‘मलाईदार’ पारी की जुगत में एमपी के एक कद्दावर ACS

भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक ‘साहब’ की चर्चा जोरों पर है। चर्चा उनके काम की नहीं, बल्कि उनकी ‘अंतिम पारी’ की है। सचिवालय के लूप लाइन में लंबे समय से समय काट रहे अपर मुख्य सचिव (ACS) स्तर के एक वरिष्ठ अधिकारी अब मुख्यधारा में लौटने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो साहब के पास सेवा के अब करीब 12 महीने ही बचे हैं। ऐसे में उनकी दिली इच्छा है कि रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़ा उनका करियर एक बार फिर ‘मलाईदार’ विभाग की चमक देख सके। प्रशासनिक शब्दावली में कहें तो साहब अपनी अंतिम पारी में कुछ ऐसे ‘जोरदार शॉट’ लगाना चाहते हैं, जिसकी गूंज उनके रिटायरमेंट के बाद भी सुनाई दे।

सत्ता के गलियारों में यह खबर आम है कि पिछली तबादला सूची में साहब का नाम लगभग फाइनल हो चुका था। उन्हें एक बेहद रसूखदार और बड़े विभाग की कमान मिलने ही वाली थी, लेकिन ‘ऐन वक्त’ पर समीकरण बदल गए। अंतिम क्षणों में चली कैंची ने साहब का पत्ता काट दिया और वे एक बार फिर मुख्यधारा से बाहर रह गए।

साहब की उम्मीदों का दामन अभी छूटा नहीं है। उनके पास ‘पिछली सरकार’ के दौरान ‘मुखिया जी’ के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। पुराने समीकरणों और संबंधों की इसी पूंजी के भरोसे वे एक बार फिर ‘अच्छी पोस्टिंग’ की आस लगाए बैठे हैं।

ब्रांडवानी समाचार के लिए ब्यूरो की रिपोर्ट।

  • Shruti Soni

    Shruti Soni

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    सागर में किन्नर समाज के दो गुटों में छिड़ी वर्चस्व की जंग; ‘नायक’ की कुर्सी को लेकर थाने में हंगामा

    सागर/मनीष चौबे: मध्य प्रदेश के सागर जिले में किन्नर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा