दमोह/बनवार: मां दुर्गा की भव्य चुनरी यात्रा ने बिखेरी आस्था की रोशनी

दमोह/बनवार: चैत्र नवरात्रि के सप्तमी पर्व पर हिनौती आजम से मां दुर्गा की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। रोहित गौर मित्र मंडली द्वारा लगातार छठवें वर्ष आयोजित यह यात्रा करीब 5 किलोमीटर तक पैदल चली और हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया।

खेर माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 311 मीटर लंबी चुनरी लेकर यात्रा शुरू हुई, जिसमें महिलाएं, युवतियां, बच्चे और बुजुर्ग सभी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने रास्ते में चुनरी की पूजा और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

ये भी पढ़े – दमोह: माईसेम सीमेंट का युवाओं के लिए सोलर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

यात्रा का समापन मां मटैना शक्ति धाम पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने माता रानी को चुनरी अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में नौ देवियों की भव्य 3D छवि का अनावरण भी किया गया।

कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री के पिता भाव सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति की शक्ति को फिर से प्रदर्शित किया।

ये भी पढ़े – दमोह में जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला: किसानों के लिए अव्यवस्थाओं का अंबार

  • damoh-banwar-durga-chunri-yatra-faith
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर, 100 फीट का पवा झरना पहली बार पूरे वेग में, रपटों पर जान जोखिम में डाल रहे लोग

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी जिले में लगातार हो रही…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप