दमोह: श्री ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव महाविद्यालय में इको क्लब के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

दमोह: स्थानीय श्री ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव महाविद्यालय में ‘इको क्लब’ के छात्र-छात्राओं के लिए पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्मिकंपोस्टिंग (केंचुआ खाद) और मशरूम कल्टीवेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जहां विशेषज्ञों ने आधुनिक और प्राकृतिक कृषि के सामंजस्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘मेहता ऑर्गेनिक ग्रीन’ से विषय विशेषज्ञ शिवम पाठक एवं प्रथम तिवारी उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एन.आर. सुमन, डॉ. जी.पी. अहिरवार, डॉ. माधुरी महंत, डॉ. रवीश अहिरवार, डॉ. इंद्रा जैन, डॉ. कीर्तिकांत दुबे, डॉ. उषा सोनी, डॉ. संध्या पिंपलापुरे, डॉ. राहुल दुबे, श्री आसाराम यादव, श्री सौरभ विश्वकर्मा, विनोद साहू एवं मनीष साहू की गरिमामय उपस्थिति रही।

ये भी पढ़े – दमोह/बनवार: मां दुर्गा की भव्य चुनरी यात्रा ने बिखेरी आस्था की रोशनी

डॉ. एन.आर. सुमन ने मशरूम फार्मिंग की तकनीक और इसके आर्थिक लाभों पर विशेष व्याख्यान दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेषज्ञ शिवम पाठक ने मिट्टी के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि 1960 में भारतीय मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन 1% से अधिक था, जो आज रासायनिक खादों के प्रयोग से 0.05% से भी नीचे गिर गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपनी प्राचीन कृषि परंपराओं की ओर लौटना होगा।

शिवम पाठक ने कहा कि पुराने समय में गौ-वंश को ‘धन’ के रूप में पूजा जाता था, क्योंकि गाय से प्राप्त दूध और घी मानव स्वास्थ्य को पुष्ट करते थे, वहीं गोबर और गौ-मूत्र मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखते थे। उन्होंने आधुनिक तकनीक के साथ पशुपालन को जोड़कर नई शुरुआत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय परिसर में स्थापित ‘प्रदर्शनी इकाई’ रही, जहां वर्मिकंपोस्ट तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन दिया गया। छात्र-छात्राओं ने जैविक खाद बनाने की बारीकियों को समझा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस प्रशिक्षण शिविर ने छात्र-छात्राओं को न केवल जैविक खेती की तकनीकों से अवगत कराया, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर स्थायी कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़े – दमोह: माईसेम सीमेंट का युवाओं के लिए सोलर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

  • damoh-sri-gyanchandra-shrivastava-college-eco-club-training-camp
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “दमोह: श्री ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव महाविद्यालय में इको क्लब के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना