बुहरानपुर: महापौर माधुरी पटेल की अध्यक्षता में नगर निगम की समीक्षा बैठक संपन्न

बुरहानपुर: नगर निगम कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और लंबित कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देना था।

वर्षा ऋतु से पूर्व आधारभूत संरचना पर जोर

महापौर ने नवीन निगम कार्यालय भवन के निर्माण से पहले, संबंधित क्षेत्र में सीवर और सड़क निर्माण कार्य को वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात से पहले आधारभूत संरचना का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: चैत्र नवरात्रि ,राम नवमी के आयोजनों को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, दिये निर्देश

महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना पर विशेष चर्चा

बैठक में डा. बाबासाहेब अम्बेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सरदार वल्लभभाई पटेल और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना के संबंध में चर्चा की गई। महापौर ने प्रतिमा स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया 2 से 3 दिवस के भीतर प्रारंभ करने का आदेश दिया।

कायाकल्प योजना एवं सड़क सौंदर्यीकरण

कायाकल्प योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु वैकल्पिक निर्माण प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लालबाग से शनवारा रोड के सौंदर्यीकरण और दोनों ओर फुटपाथ निर्माण के निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस बैठक में पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, जनसंपर्क अधिकारी हरिश मोरे, निगम सचिव संजय शाह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: आंगनवाड़ी केंद्रों में मना ‘विद्यारंभ’ उत्सव, नन्हे बच्चों को मिले ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट

  • burhanpur-municipal-corporation-review-meeting-mayor-madhuri-patel
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दतिया में बिजली तार चोरी का खुलासा, 5 क्विंटल हाईटेंशन तार बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया कोतवाली पुलिस ने बिजली के…

    आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

    उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

    One thought on “बुहरानपुर: महापौर माधुरी पटेल की अध्यक्षता में नगर निगम की समीक्षा बैठक संपन्न”

    Comments are closed.

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार