बैतूल में आदिवासियों से मारपीट का आरोप, आदिवासी कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

बैतूल: जिले के मासोद के पास ग्राम खेड़ीरामोशी में आदिवासियों के साथ कथित मारपीट और उत्पीड़न के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 24 मार्च को कुछ लोगों ने प्रशासनिक अमले के साथ गांव पहुंचकर आदिवासी परिवारों के साथ मारपीट की। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों के साथ अभद्रता, जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़े – बैतूल में चालू लाइन के बीच गिरा बिजली का पोल, बड़ा हादसा टला

संगठन का कहना है कि जेसीबी और वाहनों के साथ पहुंचे लोगों ने गांव में दहशत का माहौल बनाया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी, जिससे वे न्याय के लिए भटक रहे हैं।

आदिवासी कांग्रेस ने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई, पीड़ितों के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने, सुरक्षा मुहैया कराने और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।

यह ज्ञापन प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बैतूल गंज के बीजासनी मंदिर में चैत्र नवरात्र उत्सव का भव्य आयोजन

  • betul-adivasi-assault-complaint-congress-sp
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “बैतूल में आदिवासियों से मारपीट का आरोप, आदिवासी कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना