बुहरानपुर: कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर शासकीय कार्यों की समीक्षा, स्वास्थ्य-महिला बाल विकास और बैंकिंग योजनाओं पर हुई अहम बैठक

बुरहानपुर: कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न शासकीय कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा ने विभागीय योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे हो सकें।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में विकास की नई दिशा: विधायक अर्चना चिटनिस ने किया पुलिया और सड़क निर्माण का भूमिपूजन

बैठक के दौरान टीबी नियंत्रण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन क्षेत्रों में टीबी के मामले अधिक हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही मातृत्व मृत्यु से जुड़े हाई रिस्क मामलों का लगातार फॉलोअप करने के भी निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कुपोषित, सेम और मेम बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर एनआरसी में भर्ती कर उनकी समुचित देखभाल करने पर जोर दिया गया। सीईओ श्री वर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का प्राथमिकता के साथ निर्वहन करें, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

डीएलसीसी बैठक में बैंकिंग कार्यों की समीक्षा
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों और प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। सीईओ श्री सृजन वर्मा ने कहा कि शासन की योजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बैंक और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने एलडीएम श्री महावीर राय को विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर तय लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय अधिकारी और बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  बुरहानपुर: “नाइट कांबिंग ऑपरेशन”: अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर

  • collector-harsh-singh-reviews-health-women-child-development-banking-plans
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना