शराब दुकान के विरोध में उग्र हुआ प्रदर्शन: सागर जिले के खुरई में महिलाओं का आंदोलन

सागर:  खुरई शहर के तलैया नाका क्षेत्र में शनिवार 4 अप्रैल की शाम स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब स्थानीय महिलाओं ने शराब दुकान खुलने का विरोध किया। शाम करीब 6:30 बजे शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र आंदोलन में बदल गया।

दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी
रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने से नाराज महिलाओं ने दुकान के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने शराब की पेटियों को सड़क पर निकालकर आग लगा दी, जिससे शराब की बोतलें धू-धू कर जलने लगीं।

प्रशासनिक आश्वासन और वार्डवासियों का आरोप
स्थानीय निवासियों ने बताया कि एसडीएम मनोज चौरसिया ने पहले लिखित में आश्वासन दिया था कि इस स्थान पर दुकान नहीं खुलेगी और 15 दिनों के भीतर इसे किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। लेकिन शनिवार को जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो महिलाओं को लगा कि प्रशासन ने उनका विश्वास तोड़ा, जिसके बाद उनका धैर्य टूट गया।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिवमूर्ति सरल और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचे। पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच काफी देर तक तीखी बहस और झड़प हुई। महिलाओं का कहना था कि जब तक दुकान पूरी तरह हट नहीं जाती, वे पीछे नहीं हटेंगी।

क्षेत्र में तनाव
फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि घनी बस्ती के बीच शराब दुकान खुलने से उनके परिवार और बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा और वे किसी भी कीमत पर दुकान को खुलने नहीं देंगे।

ये भी पढ़े – सागर जिले में मौसम की मार: ग्रामीणों पर आपदा, शहरवासियों को राहत

  • sagar-district-khurai-women-protest-liquor-shop
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना