मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार

सागर: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शुक्ला वर्तमान में नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में पदस्थ हैं और अब वे दोनों जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़े – शराब दुकान के विरोध में उग्र हुआ प्रदर्शन: सागर जिले के खुरई में महिलाओं का आंदोलन

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय सागर जोन की आईजी रहीं हिमानी खन्ना के हाल ही में सेवानिवृत्त होने के बाद लिया गया है। उनके रिटायरमेंट के कारण यह पद रिक्त हो गया था, जिसे देखते हुए सरकार ने प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के लिए मिथिलेश शुक्ला को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

सरकार का मानना है कि शुक्ला के अनुभव का लाभ अब सागर जोन को भी मिलेगा और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। नर्मदापुरम और सागर दोनों ही जोन प्रशासनिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आईजी मिथिलेश शुक्ला जल्द ही सागर संभाग का दौरा कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। पुलिस विभाग में इस फैसले के बाद सागर संभाग के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़े – सागर जिला: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, चार घायल

  • madhya-pradesh-police-administrative-shuffle-mithilesh-shukla-sagar-zone-charge
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना