
पनोठा गांव में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बेखौफ तरीके से मरीजों का इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां मरीजों को बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के ड्रिप चढ़ाई जा रही है और खतरनाक दवाइयां दी जा रही हैं।
जब इस संबंध में पत्रकारों ने डॉक्टर से सवाल किए तो उसने कहा कि “अगर किसी मरीज के साथ कोई घटना हो जाती है तो हम खुद निपट लेंगे।” इस बयान के बाद पूरे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसे अवैध इलाज के कारण पहले भी कई मरीजों की हालत बिगड़ चुकी है और कुछ मामलों में मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ये भी पढ़े – छतरपुर: पुलिस सूची में शामिल अपराधी सुरेन्द्र सिंह की इलाज के दौरान मौत, जांच जारी
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) स्तर पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, जिससे झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
ये भी पढ़े – छतरपुर: पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन का मार्गों पर वाहन चेकिंग निरीक्षण
- panohta-fake-doctor-treating-patients-without-medical-degree









