सागर जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान: 58.87% लक्ष्य हासिल

सागर जिला: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर संदीप जीआर के मार्गदर्शन में अब तक 14,456 पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 58.87 प्रतिशत है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के.वी. ने 6 अप्रैल को टीकाकरण अभियान की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को मिशन मोड में चलाकर समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए और कोई भी पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे।

जिले के विभिन्न ब्लॉकों में टीकाकरण की स्थिति सागर नगर 1,718, शाहपुर 1,561, बंडा 1,543, रहली 1,498, राहतगढ़ 1,206, शाहगढ़ 1,101, केसली 1,081, देवरी 1,077, खुरई 999, जैसीनगर 964, बीना 944 और मालथौन 764। प्रशासन ने अभिभावकों और शिक्षकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए यह टीका सुरक्षित है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मदद करता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार

  • sagar-cervical-cancer-hpv-vaccination-campaign-target-achieved
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना