कटनी के पूर्व SP अभिजीत रंजन पर लोकायुक्त की जांच की गाज

भोपाल/कटनी: कटनी जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके कार्यकाल के दौरान कथित विभागीय भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामलों पर लोकायुक्त संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। कटनी की वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सरिता गौतम द्वारा डीजी लोकायुक्त को भेजी गई शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त भोपाल संभाग ने आधिकारिक तौर पर जांच शुरू कर दी है।

लोकायुक्त कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, श्रीमती सरिता गौतम को 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे भोपाल स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है। शिकायत में पूर्व एसपी पर भ्रष्टाचार के माध्यम से अकूत संपत्ति अर्जित करने और सरकारी सामग्री की खरीदी में लाखों-करोड़ों रुपये के गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। समाजसेवी सरिता गौतम लंबे समय से इन अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रही थीं, और अब लोकायुक्त की सक्रियता से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़े – मैहर/रीवा: नशे के खिलाफ ऐतिहासिक अभियान; आईजी गौरव राजपूत कर रहे है नेतृत्व

  • katni-former-sp-abhijeet-ranjan-lokayukta-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें
    भोपाल: गुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’, 29 जुलाई से होगी शुरुआत

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में संत शिरोमणि गुरु रविदास…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में